फिनलैंड के नजदीक रूसी कार्गो जहाज पर ड्रोन हमला, रक्षा मंत्रालय से जुड़े पोत में लगी आग…

 रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच बाल्टिक सागर में एक रूसी जहाज पर हमले की खबर सामने आई है। रूसी जहाज पर ड्रोन हमले की खबर सामने आई है।

रॉयटर के मुताबिक, शनिवार को बाल्टिक सागर में ड्रोन हमलों के बाद एक रूसी मालवाहक जहाज में आग लग गई और बाद में वह फिनलैंड के जलक्षेत्र में बह गया, जिसके चलते हेलसिंकी ने अस्थायी हवाई और समुद्री प्रतिबंध लगा दिए और कहा कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ था। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है हमला यूक्रेन ने किया था।

लेनिनग्राद क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर द्रोज्देंको को के अनुसार, यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ। स्थान रूस के गोगलैंड द्वीप के पश्चिम में और रूसी समुद्री सीमा से करीब तीन समुद्री मील दूर था। जहाज रूस के कलिनिनग्राद एन्क्लेव की ओर जा रहा था।

स्पार्टा-II रूसी रक्षा मंत्रालय से जुड़ी कंपनी ओबोरोनलॉजिस्टिक्स द्वारा संचालित है। यह जहाज 2022 से अमेरिकी प्रतिबंधों के अधीन है और पहले सैन्य उपकरण (जैसे सीरिया से रूस एस-300 एयर डिफेंस सिस्टम) ले जाने से जुड़ा रहा है। हालांकि, इस हमले के समय जहाज पर सैन्य सामान होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिनिश सीमा रक्षक बल ने जहाज की निगरानी शुरू कर दी है और संभावित बचाव तथा पर्यावरण सुरक्षा अभियान की तैयारी की है। फिनिश अधिकारियों ने रॉयटर को बताया कि यूक्रेन इस हमले के पीछे हो सकता है, लेकिन कीव ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *