रायपुर : जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज…

112 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 5.42 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य, जिले के 84,501 किसानों ने कराया है पंजीयन

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। 15 नवम्बर से शुरू हुई खरीदी प्रक्रिया के तहत अब तक 169 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। 19 नवम्बर तक रायगढ़ जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में कुल 992.48 मीट्रिक टन मोटा धान की खरीदी की गई है। इसके अंतर्गत 187.092 हेक्टेयर पंजीकृत रकबे का धान उपार्जित किया गया है।

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में धान खरीदी के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके तहत जिले की 79 समितियों के अंतर्गत संचालित 112 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 5 लाख 42 हजार 580.94 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष जिले में धान विक्रय के लिए कुल 84 हजार 501 किसानों ने पंजीयन कराया है। इन किसानों का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 24 हजार 728.258 हेक्टेयर है। प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार उपार्जन केंद्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। खरीदी प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा और उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *