‘जान को खतरा था, इसलिए भारत छोड़ना पड़ा’, ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद बोले ललित मोदी…

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने उन दावों को खारिज किया है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए भारत छोड़ा था। उनका कहना है कि उन्होंने 2010 में अपनी जान को खतरे के बाद देश से बाहर जाने का फैसला किया था।

ललित मोदी ने इंटरनेट मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए बयान में कहा- “अंडरवर्ल्ड से मेरी जान को खतरे के कारण मैंने 2010 में भारत छोड़ा था। मेरी सशस्त्र पुलिस सुरक्षा बिना किसी सूचना के वापस लिए जाने के तीन दिन बाद मैंने देश छोड़ा दिया था। उस समय मेरे खिलाफ कोई एफआइआर दर्ज नहीं थी।” मोदी ने भारत छोड़ने को लेकर झूठी और मानहानिकारक खबरों के लिए संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

हाल ही में ललित मोदी ने कहा था कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है। बता दें कि साल 2010 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने आइपीएल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के चलते उन्हें निलंबित कर दिया था।

2015 में मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी के समन का जवाब न देने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *