शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश का सख्त रुख, कहा- ‘भारत हम पर शर्तें नहीं थोप सकता’…

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना सलाहकार जाहिद उर रहमान ने मंगलवार को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी को लेकर भारत या कोई अन्य देश अपनी शर्तें नहीं थोप सकता।

ढाका सचिवालय में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने मीडिया में आई उन खबरों के जवाब में यह बात कही गई जिनमें नई दिल्ली द्वारा हसीना को सौंपने के लिए दो शर्तें रखने का संकेत दिए जाने का दावा किया गया था।

रहमान ने कहा कि बांग्लादेश अब एक स्वतंत्र और संप्रभु देश है जो मजबूत कानूनी आधार पर खड़ा है और वह किसी भी अनुचित शर्त को सिरे से खारिज कर देगा। हालांकि, उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भारत शेख हसीना को वापस भेजने के मामले में कोई शर्त नहीं जोड़ेगा।

गौरतलब है कि अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले आंदोलन के बाद से ही शेख हसीना भारत में रह रही हैं।

इस बीच, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला है और इसे उसी के अनुसार निपटाया जाएगा। भारत ने यह भी कहा है कि वह बांग्लादेश के साथ एक सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी रिश्ता चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *