भोपाल में ड्रग तस्करी का भंडाफोड़, महिला इंजीनियर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार…

भोपाल में ड्रग तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने पिछले एक महीने में एक विदेशी नागरिक समेत सात तस्करों को पकड़ा है।

मंगलवार को दिल्ली से बस में 3.016 किलोग्राम एम्फेटामाइन ला रहे युवक को भोपाल-ब्यावरा मार्ग पर सोनकच्छ टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया। उसने ड्रग लैपटाप बैग के गुप्त खांचे में छिपाई थी।

आरोपित से पूछताछ की जा रही है, डीआरआइ ने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया। वहीं, भोपाल क्राइम ब्रांच ने 14.19 ग्राम एमडी के साथ महिला इंजीनियर श्रद्धा चौकीकर और राजेंद्र राय को गिरफ्तार किया।

श्रद्धा ने भोपाल के कॉलेज से बीई किया और पढ़ाई के दौरान कुछ छात्रों के संपर्क में आकर नशे की आदी हुई। मेडिकल इंश्योरेंस का काम करने वाले बी-फार्मा स्नातक राजेंद्र के जरिये उसका तस्करों से संपर्क हुआ।

दोनों दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से खेप लाए थे। एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के अनुसार, दोनों एमपी नगर जोन-2 की अंग्रेजी शराब दुकान के सामने पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *