रायपुर : राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पत्रकार बंधुओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं…

लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और जनजागरूकता में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका : वित्त मंत्री श्री चौधरी

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया जगत से जुड़े सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो जनजागरूकता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता समाज को नई दिशा देने के साथ ही शासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से सामने लाने में पत्रकारों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सत्य, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर समर्पित पत्रकार साथियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *