‘तुम्हें ढूंढ निकालेंगे’, मीनाब हमले का आदेश देने वाले दो अमेरिकी अधिकारियों को ईरान की दी चेतावनी…

ईरान ने अमेरिकी नौसेना के दो अधिकारियों को खुली चेतावनी दी है। दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर दो अधिकारियों पर फरवरी संघर्ष के दौरान मिनाब स्कूल पर हुए हमले का आरोप लगाया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी।

ईरान ने साफ कहा है कि वह इन दोनों को ढूंढ निकालेगा। दूतावास ने आठ महीने पुरानी अपनी उस पोस्ट को भी फिर से शेयर किया है, जिसमें इन अमेरिकी अधिकारियों को ‘अपराधी’बताया गया था।

हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे: ईरान

दूतावास ने अपनी पुरानी पोस्ट का हवाला देते हुए चार शब्दों में लिखा, ‘हम तुम्हें ढूंढ निकालेंगे।’ दूतावास ने इन अधिकारियों की पहचान कमांडर ली आर टेट (जो USS स्प्रांस के कमांडिंग ऑफिसर हैं) और लेफ्टिनेंट कमांडर जेफ्री ई यॉर्क (जो इसी युद्धपोत के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर हैं) के रूप में की है।

29 मार्च की उस पोस्ट में लिखा था, ‘इन दो अपराधियों को याद रखें। कमांडर ली आर टेट और USS स्प्रांस के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जेफ्री ई यॉर्क, जिन्होंने तीन बार टोमाहॉक मिसाइलें दागने का आदेश दिया था।

168 बच्चों की हुई थी मौत

इस हमले में मिनाब के एक स्कूल में 168 मासूम बच्चे मारे गए थे।’ दूतावास ने इन दोनों पर बच्चों की हत्या का सार्वजनिक रूप से आरोप लगाते हुए आगे कहा, ‘क्या इनके खुद के बच्चे नहीं हैं?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *