छत्तीसगढ़; धमतरी: 2 कारों से की जा रही थी गांजा की तस्करी, धमतरी पुलिस ने किया कमाल…

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक – छत्तीसगढ़):

धमतरी- जिले की साइबर व थाना अर्जुनी पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी है।

आज रविवार 15 नवंबर को पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि 2 कारों से कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा की तस्करी कर रहे हैं, उक्त जानकारी पर थाना साइबर व अर्जुनी पुलिस की संयुक्त टीम ने श्यामतराई वन नाके में घेराबंदी कर संदिग्ध कारों को रोककर जांच की जिसमें दोनों कारों से प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ गांजा मिला।

जिसका वजन 131.668 किलोग्राम निकला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 5 लोग गांजा लेकर उड़ीसा राज्य के जयपुर से चारामा के रास्ते महाराष्ट्र जा रहे थे।

पुलिस ने 131.668 किलो गांजा दोनों कार और मोबाइल जप्त कर सभी 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस कार्यवाही में जप्त सामग्री…

1- 131.668 किलोग्राम गांजा क़ीमत – ₹6583400.

2- 5 नग मोबाइल फ़ोन क़ीमत- ₹112000.

3- टाटा नैनो कार क्र.- CG 07 MA 4067 क़ीमत- ₹50000.

4- स्विफ्ट डिजायर कार क्र.- MH 04 GD 7906 क़ीमत ₹5,00,000.

जप्त सामग्री की कुल क़ीमत ₹7245400.

गिरफ़्तार आरोपियों के नाम…

1- कुंदन उर्फ सचिन कैलाश ईगेडे, पिता कैलाश ईगेडे, उम्र 27 वर्ष, निवासी मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाना, महाराष्ट्र।

2- रामेश्वर सालिक राम दांडगे, पिता सालिक राम दांडगे, उम्र 31 वर्ष, निवासी संभाजीनगर हाईवे रोड, जलगांव, महाराष्ट्र।

3- राबिनसन लॉरेंस फर्नांडिस, पिता लॉरेंस फर्नांडिस, उम्र 32 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।

4- लखन गुलाब बेलदार, पिता गुलाब बेलदार, उम्र 34 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।

5- गणेश विजय पाटिल, पिता विजय पाटिल, उम्र 29 वर्ष, निवासी वेललाडे, जलगांव, महाराष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *