28 हेक्टेयर में मेट्रो के लिए झूंसी और छिवकी में वर्कशाप…

स्मार्ट सिटी प्रयागराज में मेट्रो संचालन को साकार रूप देने की कवायद तेज हो गई है। मेट्रो के रूट निर्धारण के बाद अब उसकी रिपेयरिंग को लेकर भी कार्य योजना बनने लगी है। परेड मैदान में जहां लाइट मेट्रो का मुख्य स्टेशन बनेगा, वहीं इनकी मरम्मत के लिए छिवकी और झूंसी में वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा।

पीडीए ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा 

अलग-अलग दो स्थानों पर 28 हेक्टेयर से अधिक में वर्कशाप का निर्माण किया जाएगा। अलग-अलग दो स्थानों झूंसी और छिवकी में 14-14 हेक्टेयर में वर्कशाप बनेगा। इसमें 14 हेक्टेयर से अधिक जमीन सेना से ली जाएगी। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से सेना को जमीन के बदले जमीन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया गया है।

70 किमी का होगा मेट्रो रूट

संगम नगरी में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी में मेट्रो का रूट बनाया जाएगा। इसके लिए 12000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। बमरौली से सिटी लेक झूंसी तक और शांतिपुरम से छिवकी तक मेट्रो का ट्रैक बनाया जाएगा। दोनों रूटों को जोड़ने वाला मुख्य स्टेशन परेड मैदान में तैयार किया जाएगा।

वर्कशाप के लिए जमीन चिह्नित

बमरौली से सिटी लेक झूंसी रूट की मेट्रो की मरम्मत के लिए झूंसी के खानूपुर में वर्कशाप बनेगा। वहीं शांतिपुरम से छिवकी रूप वाली मेट्रो के लिए छिवकी में सेना की जमीन पर वर्मशाप बनाया जाएगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। पहले फेज में बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक 20 स्टेशन बनाया जाएगा,वहीं शांतिपुरम से छिवकी तक 19 स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। मेट्रो में तीन कोच रहेगा। पीडीए के अभियंता ने बताया कि कुछ ही महीनों में वर्कशाप के लिए कार्य शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *