‘जब एक ज्योतिषी ने कर दी थी राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने की घोषणा’, सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब से एक दिलचस्प और अजीब किस्सा सामने आया है। 1970 के दशक के अंत में दिल्ली के 12 विलिंगडन क्रिसेंट (जिसे परिवार अब भी ‘बारा नंबर’ कहता है) में एक ज्योतिषी ने उनके घर में घुसकर एक भविष्यवाणी की थी। जिसमें उसने कहा था कि राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

सोनिया गांधी लिखती हैं कि 12 विलिंगडन क्रिसेंट में हुई सभी अजीब घटनाओं और असामान्य किरदारों में से एक मेरी याद में सबसे ज्यादा गहरी है। एक दिन सफेद कपड़े पहने एक मोटा आदमी उनके हिस्से के घर में जबरदस्ती घुस आया और हाथ की छाप वाला कागज लहराते हुए चिल्लाने लगा। सोनिया ने ज्योतिष में विश्वास न होने की बात कही और विनम्रता से कहा कि उन्हें अपना अतीत पता है, भविष्य जानने में कोई दिलचस्पी नहीं।

जब उन्होंने गुस्से में उसे खदेड़ना शुरू किया तो भागते हुए वह चिल्लाया नहीं, नहीं, संजय नहीं, आपके पति राजीव जी एक दिन प्रधानमंत्री बनेंगे।

उस समय राजीव गांधी पायलट थे और राजनीति में कोई रुचि नहीं रखते थे। संजय गांधी को इंदिरा गांधी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता था।

सोनिया ने देखा कि राजीव हंस रहे थे और उनके हाथ पर हस्तरेखाविद् की स्याही लगी हुई थी। उन्होंने मजाक समझकर हथेली दिखाने दी थी। सोनिया कमरे में जाकर शांत होने की कोशिश करती रहीं, लेकिन फूट-फूटकर रो पड़ीं।

बाद में संजय गांधी जून 1980 में विमान दुर्घटना में मारे गए। अक्टूबर 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के कुछ घंटों बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। सोनिया ने आंसुओं भरी विनती के बावजूद राजीव ने पद स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि वे मुझे वैसे भी मार देंगे।

संस्मरण में सोनिया बताती हैं कि वे अंधविश्वासी नहीं थीं, लेकिन कुछ घटनाओं को उन्होंने बुरा शगुन माना। अगस्त 1985 में राजीव के 41वें जन्मदिन पर रात के खाने के दौरान अकाली नेता हरचंद सिंह लोंगोवाल की हत्या की खबर आई। उन्होंने सोचा कि यह सिर्फ त्रासदी नहीं, बल्कि बुरा शगुन भी हो सकता है।

फरवरी 1990 में जब वे 10 जनपथ पहुंचे तो कई सहयोगियों ने राजीव को घर न लेने की सलाह दी थी क्योंकि उसे अशुभ माना जाता था। राजीव और सोनिया दोनों ने इसे हंसकर टाल दिया। 15 महीने बाद मई 1991 में राजीव गांधी की हत्या हो गई।

सोनिया गांधी का यह संस्मरण 10 नवंबर को रिलीज हुआ है, जिसमें परिवार के कई निजी और अनोखे किस्से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *