‘ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल बिल्कुल ठीक’: IRCTC ने कहा- पूरी तरह अफवाह हैं सर्वर क्रैश होने की खबरें…

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने स्पष्ट किया है कि मंगलवार सुबह उसका ऑनलाइन रिजर्वेशन पोर्टल चालू था। निगम ने इस संबंध में मीडिया की उन खबरों को खारिज कर दिया कि सुबह के समय पोर्टल डाउन होने की वजह से यूजर्स को परेशानी हुई।

आईआरसीटीसी ने कहा कि पोर्टल चालू था और काम कर रहा था। हालांकि, एक साथ बड़ी संख्या में लॉगिन होने के कारण यूजर्स के लिए इसकी उपलब्धता में देरी देखी गई।

निगम के मुताबिक त्योहारों, छुट्टियों और टिकट बुकिंग के व्यस्त समय में खासकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान रेल टिकटों की मांग कई गुना बढ़ जाती है।

ऐसे में लाखों यात्री टिकट बुक करने के लिए एक साथ लॉगिन करने की कोशिश करते हैं, जिससे पोर्टल पर असाधारण रूप से ट्रैफिक अधिक हो जाता है।

वेबसाइट और मोबाइल एप पर एक साथ लॉगिन की असाधारण रूप से अधिक कोशिशों के कारण कुछ यूजर्स को लागिन में देरी आदि का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *