नेपाल को बाढ़ राहत के लिए यूएन से मिलेंगे 2 करोड़ डॉलर; जलवायु क्षति कोष से अनुदान सहायता को मंजूरी मिली…

नेपाल में भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई और पुनर्निर्माण के लिए संयुक्त राष्ट्र के जलवायु क्षति कोष ने दो करोड़ डालर की अनुदान सहायता मंजूर की है। यह राशि भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद और पुनर्वास पर खर्च की जाएगी।

नेपाल के कृषि, वन और पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार, यह फैसला ‘फंड फार रिस्पांडिंग टू लास एंड डैमेज’ की विशेष बैठक में लिया गया।

मंत्रालय के संयुक्त सचिव महेश्वर ढकाल ने बताया कि विकसित और विकासशील देशों के बोर्ड सदस्यों के बीच चर्चा के बाद नेपाल के सहायता अनुरोध को मंजूरी मिली।

नेपाल को इस राशि का लाभ उठाने के लिए प्रभावित समुदायों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव जमा करना होगा।

सरकारी शुरुआती आकलन के मुताबिक, 26 अगस्त को आई बाढ़ से करीब 2.7 अरब डालर का आर्थिक नुकसान हुआ, जबकि पुनर्निर्माण की लागत 4.7 अरब डालर तक पहुंचने का अनुमान है। बाढ़ से भारी तबाही हुई और हजारों परिवार प्रभावित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *