देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए दिल्ली-यूपी-बिहार समेत देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, मछुआरों को समुद्र से दूर हटकर सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी गई है। पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली गिर सकती है।
22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज देश के जिन 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, उनमें राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा और मेघालय शामिल हैं।
हरियाणा में तेज बारिश की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सात सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। उसके बाद तेजी से मौसम में परिवर्तन के साथ मानसून की सक्रियता कम हो सकता है।
अभी प्रदेश में हो रही वर्षा के चलते तापमान में तेजी से कमी आई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में दो से तीन डिग्री का ही अंतर रह गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है।