भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास? टॉप-10 की लिस्ट चौंकाएगी, आर्मी और चर्च समेत कौन-कौन शामिल…

जब भी भारत में सबसे ज्यादा संपत्ति या अमीरों की बात होती है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) , गौतम अदाणी ( Gautam Adani) या टाटा ग्रुप (Tata Group) का नाम आता है। लेकिन जब बात ‘जमीन’ (Land Ownership) की आती है तो कहानी बिल्कुल अलग है। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा जमीन किसके पास है?

आइए आपको बताते हैं कि भारत के 10 सबसे बड़े जमींदारों (Biggest Landowners in india) के बारे में, जिनके पास इतनी जमीन है कि आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

टॉप 10 जमीनदार

1. भारत सरकार (Government Of India)

भारत में सबसे ज्यादा जमीन का मालिकाना हक किसी व्यक्ति के पास नहीं, बल्कि सीधे तौर पर भारत सरकार के पास है। देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और सरकारी उपक्रमों के पास लाखों एकड़ जमीन मौजूद है। और आंकड़ों की मानें तो 15,531 Sq km जमीन भारत सरकार के पास है।

2. रक्षा मंत्रालय (Ministry Of Defence-Armed Forces)

सरकारी विभागों में सबसे बड़ा जमींदार रक्षा मंत्रालय है। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के पास छावनी (cantonments), फायरिंग रेंज और अन्य सैन्य ठिकानों के रूप में लगभग 18 लाख एकड़ से भी ज्यादा जमीन है।

3. भारतीय रेल (Indian Railways)

रक्षा मंत्रालय के बाद देश में दूसरी सबसे बड़ी जमीन भारतीय रेलवे के पास है। पटरियों, स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और खाली पड़े भूखंडों को मिलाकर रेलवे के पास करीब 11.80 लाख एकड़ जमीन का विशाल भंडार है।

4. वक्फ बोर्ड (Waqf Board)

धार्मिक और गैर-सरकारी संस्थाओं की बात करें तो वक्फ बोर्ड भारत में सबसे बड़ा जमींदार है। देशभर में मस्जिद, मदरसों और कब्रिस्तानों के रूप में बोर्ड के पास लगभग 8 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन मौजूद है।

5. कैथोलिक चर्च ऑफ इंडिया (catholic church of india)

वक्फ बोर्ड के बाद ईसाई धर्म से जुड़े ‘कैथोलिक चर्च’ के पास देश में सबसे ज्यादा जमीन है। देशभर में बने हजारों चर्च, स्कूल, कॉलेज और अस्पतालों के रूप में इनके पास लाखों एकड़ की बेशकीमती जमीन है।

6. गोदरेड ग्रुप (Godrej Group)

अगर प्राइवेट या कॉरपोरेट सेक्टर की बात करें, तो गोदरेज परिवार भारत के सबसे बड़े जमींदारों में से एक है। अकेले मुंबई जैसे महंगे शहर (विक्रोली इलाके) में इनके पास लगभग 3400 एकड़ बेशकीमती जमीन है, जिसकी कीमत आज के समय में खरबों रुपये में है।

7. सहारा इंडिया (Sahara India Pariwar)

सुब्रत रॉय का सहारा ग्रुप भी भारत के सबसे बड़े प्राइवेट जमींदारों की लिस्ट में शुमार रहा है। कंपनी के दावों के अनुसार, देशभर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स औक टाउनशिप के रूप में इनके पास लगभग 33000 एकड़ से ज्यादा लैंड बैंक है।

8. डीएलफ (DLF Limited)

रियल एस्टेट की दुनिया का बेताज बादशाह DLF भी इस लिस्ट में शामिल है। गुरुग्राम (Gurgaon) को बसाने वाली इस कंपनी के पास हरियाणा, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हजारों एकड़ का विशाल लैंड बैंक है।

9. टाटा ग्रुप (Tata Group)

टाटा ग्रुप केवल बिजनेस ही नहीं, बल्कि जमीन के मामले में भी आगे है। देशभर में इनके बड़े-बड़े मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। इसके अलावा, चाय के बागान (Tea estates) और जमशेदपुर जैसी पूरी की पूरी टाउनशिप टाटा के पास लीज या मालिकाना हक के रूप में मौजूद है।

10. बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट (Bombay port Trust)

मुंबई जैसे शहर में जहां एक इंच जमीन की कीमत लाखों में होती है, वहां ‘बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट’ के पास लगभग 2,330 एकड़ जमीन है। यह दक्षिण मुंबई के सबसे प्राइम लोकेशंस में फैली हुई है, जो इसे देश के सबसे अमीर जमींदारों में से एक बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *