राजस्थान: बीकानेर में तेज रफ्तार का कहर, गेट तोड़कर घर में घुसी कार; बाल-बाल बचा परिवार…

राजस्थान के बीकानेर के खटूरिया कॉलोनी में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने घर के मुख्य गेट को तोड़ दिया।

कार घर में घुस गई और अंदर खड़ी एक अन्य गाड़ी को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में मौजूद परिवार बाल-बाल बच गया। किसी को चोट नहीं आई।

यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार कैसे गेट तोड़ते हुए घर में घुसती है और टकराती है। तेज टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर के अंदर गैराज में खड़ी दूसरी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मुख्य दरवाजा टूट गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती थी, लेकिन घर के अंदर मौजूद सभी लोग सुरक्षित रहे। हादसे का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *