यूपी में एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए प्रति फेरे देना होगा इतना शुल्क…

उत्तर प्रदेश में पहली अप्रैल की रात 12 बजे से एक्सप्रेसवे का सफर महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टोल दरों में बढोतरी कर दी है।

यूपीडा के अधिकारियों ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दो पहिया, तीन पहिया व पंजीकृत टैक्टर के लिए टोल दर में प्रति फेरा पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं कार व जीप के टोल में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।

इतनी बढ़ी हैं टोल दरें

इसी प्रकार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सात चक्के वाले विशाल वाहनों की टोल दरों में सर्वाधिक 85 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा हल्के व्यवसायिक वाहनों की टोल दरों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

बस व ट्रक के टोल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 50 रुपये, पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15 रुपये व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है।

भारी निर्माण कार्य मशीन व तीन से छह चक्के वाले भारी वाहनों की टोल दरों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 65 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15 रुपये व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

साथ ही सात चक्के वाले विशाल वाहनों की टोल दरों में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 85 रुपये, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 15 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 10 रुपये की बढ़ोतरी यूपीडा ने की है।

वाहन का प्रकारआगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवेपूर्वांचल एक्सप्रेसवेबुंदेलखंड एक्सप्रेसवेगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे
दो पहिया, तीन पहिया व ट्रैक्टर335350315140
कार, जीप व वैन675700635295
हल्के व्यवसायिक वाहन106511051000440
बस व ट्रक215022402025845
भारी निर्माण कार्य मशीन व तीन से छह चक्का वाहन3290343031001345
सात चक्का व उससे बड़े वाहन4230440039801755

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *