प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):
14 मार्च को होली है।
पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होली का पर्व मनाया जाता है।
इस शाम के समय होलिका दहन होता है। इसके अगले दिन पड़वा पर रंगों की होली खेली जाती है। इस बार 14 मार्च को ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है।
यह ग्रहण ब्लड रेड मून होगा। इस बार होलिका दहन 14 मार्च को और धुलंडी 15 मार्च को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार की होली खास है क्योंकि साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है।
आपको बता दें कि 14 मार्च को लगने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है, जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की घनी छाया चंद्रमा को पूरी तरह ढक़ लेती है, जिससे चंद्रमा चमकीला न दिखकर लाल दिखने लगता है।
इसके बाद साल के पहले सूर्य ग्रहण के लिए भी आपको इंतजार नहीं करना होगा। इसी महीने में 29 मार्च में अमावस्या के दिन साल का पहले सूर्य ग्रहण लगेगा।
कब लगता है चंद्रग्रहण
जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में हो, जिससे पृथ्वी, सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है तो चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना होती है। चंद्रग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-पूर्ण चंद्रग्रहण, आंशिक चंद्रग्रहण और उपछाया चंद्रग्रहण।