30 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है।

हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 30 अगस्त 2024 को गुरुवार है।

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है।

भगवान शंकर की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 30 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

आइए जानते हैं, 30 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाब लेने में संकोच न करें। जो लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं, वह साथी की मुलाकात परिजनों से करा सकते हैं।

आत्मसंयत रहें। बेकार के क्रोध से बचें। सेहत का ध्यान भी रखें। शैक्षिक व शोध कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक से फैमिली मेंबर्स में से किसी की तबियत खराब हो सकती है, जिसके चलते आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय में वृद्धि के नए स्त्रोतों की तलाश करें। मन अशांत रहेगा। 

वृषभ राशि- आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने बजट पर ध्यान दें। धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। करियर में कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा।

लेकिन अपने हेल्थ को इग्नोर न करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी डाइट लें। जल्दबाजी में किसी भी महंगी वस्तु की खरीदारी न करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। 

मिथुन राशि- आज आर्थिक मामलों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। सोच-समझकर धन खर्च करें। जल्दबाजी में किसी भी वस्तु की खरीदारी करने से बचें। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

इससे मन प्रसन्न रहेगा और स्ट्रेस लेवल कम होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नए बदलाव आएंगे। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। जंक फूड अवॉयड करें। अपने हेल्थ पर ध्यान दें।  

कर्क राशि- आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में धन लाभ होगा। लेकिन अज्ञात भय से मन परेशान रहेगा। मानसिक अशांति रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीरादी संभव है। आज अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। काम के सिलसिले में यात्रा के भी योग बनेंगे। 

सिंह राशि- आज बहुत संभलकर रहना होगा। धन हानि के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। जो विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है। नई चुनौतियों को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। 

कन्या राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। धन के मामले में बहुत सतर्क रहें। सोच-समझकर इनवेस्ट करें। इससे फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। धैर्य बनाए रखें। समझदारी से फैसले लें। कुछ जातकों को आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि- निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। आज प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। फैमिली के सपोर्ट से सभी परेशानियां दूर होंगी। वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। 

वृश्चिक राशि- अपने खर्च करने की आदतों पर नजर रखें। आज अचानक से खर्चे बढ़ सकते हैं। जिससे मन परेशान रहेगा। फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरुरत होगी। प्रोफेशनल लाइफ में करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 

धनु राशि- अपने हेल्थ पर ध्यान दें। आज आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। लेकिन ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यों का ज्यादा तनाव न लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि- आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे घर-परिवार में सुख-शांति आएगी। ऑफिस पॉलिटिक्स के चलते डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। कुछ जातक आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने के बारे में विचार कर सकते हैं।

कुंभ राशि- प्रोफेशनल लाइफ में मान-सम्मान बढ़ेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। आर्थिक मामलों में भी उतार-चढ़ाव आएंगे।  कुछ जातकों को प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी।

मीन राशि- आज आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। जिसका असर आपकी लाइफस्टाइल पर भी होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। सफलता की नई सीढ़िया चढ़ेंगे। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap