कलेक्टर ने आश्रम, स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण, कातुलबेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल के रूप में विकसित करने के दिये निर्देश

नारायणपुर, 15 नवंबर 2022- कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने आज अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत् नारायणपुर जिले के एड़का में संचालित बालक एवं बालिका आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अपने निरीक्षण के दौरान आश्रम में बच्चों के भोजन कक्ष, शौचालय, बिस्तर, किचन, बच्चों के कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर सुविधा मिले इस बात का ध्यान रखें।

इसके बाद कलेक्टर ने एड़का स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजो ंकी मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वहां उपलब्ध दवाईयों की मात्रा, ईलाज कराने आये मरीजों की संख्या एवं मरीजों को दी जाने वाले अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीज कक्ष, भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान कलेक्टर श्री रघुवंशी ने कातुलबेड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस आंगनबाड़ी केन्द्र को मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र के रूप में विकसित करें। इसके लिए जरूरी सुविधाओं की सूची बनाकर प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap