Apple ने पेश किया AI-पावर्ड Siri, चाइल्ड सेफ्टी को मजबूत बनाने के लिए नई सुविधाओं की घोषणा…

एपल ने सोमवार को सिरी का नया, एआई वर्जन लांच किया। यह सवालों के जवाब देने और अधिक जानकारी के लिए वेब से जुड़ने में सक्षम है।

एपल ने कैलिफोर्निया के अपने मुख्यालय में आयोजित वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस में बताया कि इस साफ्टवेयर को सिरी एआई कहा जाएगा और इसका अपना एप भी होगा।

एपल के साफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडरिघी ने कहा, वास्तव में एआई को आपके और आपकी जरूरतों के अनुसार होना चाहिए।

एपल इंटेलिजेंस के लिए यही हमारा विजन है। एआइ अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली तकनीक है जिसमें समाज को गहराई से प्रभावित करने की क्षमता है।

एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि इस साल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कान्फ्रेंस एपल इंटेलिजेंस और सिरी पर केंद्रित होगा। एप्पल ने अपने चाइल्ड-सेफ्टी फीचर्स में कई अपडेट की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *