‘पांच दिसंबर को हाजिर हों, वरना…’, IAS रंगनाथ को तेलंगाना हाईकोर्ट का अल्टीमेटम…

कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर के भंडार ने इस साल भक्तों की भारी श्रद्धा के चलते नया रिकॉर्ड बनाया। 19 नवंबर से शुरू हुई गिनती के छठे और अंतिम राउंड के बाद मंदिर को कुल ₹51,27,30,112 चढ़ावा प्राप्त हुआ।

इसमें नकद, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, सोना और चांदी सभी शामिल हैं। यह पहली बार है जब मंदिर का दान 51 करोड़ रुपए पार हुआ।

इस बार नकद के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से कुल ₹10,52,89,569 प्राप्त हुए। सोने-चांदी के तौर पर 1204 ग्राम सोना और 207.793 किलो चांदी मिली।

इसमें भंडार से 86.200 किलो चांदी और 985 ग्राम सोना, भेंट कक्ष से 121.593 किलो चांदी और 219.400 ग्राम सोना शामिल है। मंदिर में गिनती के दौरान सुरक्षा और प्रशासन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।

राउंड-दर-राउंड दान

  1. पहला राउंड (19 नवंबर): ₹12,35,00,000
  2. दूसरा राउंड (21 नवंबर): ₹8,54,00,000
  3. तीसरा राउंड (24 नवंबर): ₹7,08,80,000
  4. चौथा राउंड: ₹8,15,80,000
  5. पांचवें राउंड (26 नवंबर): ₹4,19,79,000
  6. छठा राउंड: ₹41,01,543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *