एंटोनियो गुटेरस को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पहली बार UN प्रमुख को मिला ‘निशान-ए-इम्तियाज’…

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को अंतरराष्ट्रीय सेवा और वैश्विक शांति में योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया।

यह सम्मान पहली बार किसी संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पाकिस्तान की ओर से दिया गया है।

इस्लामाबाद में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक, उपप्रधानमंत्री इशाक डार, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और राजनयिक मौजूद रहे। गुटेरस मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे।

सम्मान समारोह से पहले जरदारी ने गुटेरस के साथ बैठक में दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई। जरदारी ने क्षेत्रीय विवादों के समाधान के लिए संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया तथा फिलिस्तीनी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के प्रति समर्थन दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *