गाजियाबाद के मोदीनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी।
यह घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और कुछ ही देर में वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने घटना का विरोध जताया।
कहां की है घटना?
यह घटना मोदीनगर के गांव सीकरी कलां की है। यहां बीते 14 अप्रैल को ही अंबेडकर भवन में यह मूर्ति रखी गई थी जिसे मंगलवार सुबह तोड़ने की बात सामने आई है।
इलाके में हंगामे की खबर जब पुलिस को मिली तो पुलिस बल मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। इलाके में कोई बड़ा बवाल न हो इसलिए पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।