दरभंगा में बाइक से गिरकर घायल वृद्धा ने तोड़ा दम, डीएमसीएच में चल रहा था इलाज…

 दरभंगा में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

हादसा शुक्रवार देर शाम का बताया जा रहा है। महिला को पहले बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर किया गया था।

बेटे के साथ लौट रही थी घर

मृत महिला की पहचान बहेड़ी थाना क्षेत्र के अटहर गांव निवासी छरपन मुखिया की 65 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह अपने बेटे नरेश मुखिया की बाइक पर बैठकर डेरा से घर लौट रही थीं।

रास्ते में बाइक से गिरकर हुई घायल

परिजनों के अनुसार रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से उर्मिला देवी बाइक से गिर गईं, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे।

डीएमसीएच में उपचार के दौरान मौत

बेनीपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्वजन को सौंपा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर बेंता थाना पुलिस डीएमसीएच पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *