केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी विकास, पर्यावरण और बुनियादी ढांचागत पहलों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने व्यापक पौधारोपण अभियान पर भी बात की, जिसके तहत 2026-27 के दौरान एक करोड़ से अधिक पौधे लगाने का प्रस्ताव है।
अहमदाबाद में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए,अमित शाह ने चल रहे ‘ग्रीन लोकसभा – गांधीनगर लोकसभा’ अभियान की समीक्षा की और कहा कि पौधारोपण और तालाबों का जीर्णोद्धार इस क्षेत्र की ”नई पहचान” बन गया है।
अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में 1.5 करोड़ पेड़ लगाए गए हैं। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, लोकसभा क्षेत्र के औसत तापमान में 2-3 डिग्री की कमी दर्ज की गई है।
अधिकारियों ने बैठक को बताया कि 2026-27 के दौरान लगभग 1.03 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे, जो पिछले वर्ष लगाए गए लगभग 62.85 लाख पौधों की तुलना में 64 प्रतिशत की वृद्धि है।
इस अभियान का उद्देश्य हरित आवरण का विस्तार करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पानी और हरा-भरा वातावरण उपलब्ध कराना है।
अमित शाह ने सुझाव दिया कि उन आवासीय समितियों की पहचान की जाए जहां 50 से अधिक पेड़ लगाए जा सकें और उन्होंने जनभागीदारी के माध्यम से अहमदाबाद के हर हिस्से में हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया।
अमित शाह आज गांधीनगर में नागरिक विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिलाकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को गांधीनगर में 620 करोड़ रुपये की सार्वजनिक अवसंरचना एवं नागरिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधाएं, जल आपूर्ति प्रणाली, सीवेज अवसंरचना, सड़कें, उद्यान, खेल सुविधाएं और सामुदायिक सुविधाएं शामिल हैं।
गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, गांधीनगर की महापौर मीराबेन पटेल, नगर आयुक्त जेएन वाघेला, सांसदों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से इन परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।