Amit Shah ने नारी शक्ति की सराहना करते हुए कहा- मानवता नारी शक्ति की ऋणी है…

गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए भारत की प्रगति में नारी शक्ति की भूमिका की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नारी शक्ति’ को हार्दिक शुभकामना।

समाज में नारी शक्ति की अद्वितीय भूमिका के लिए मानवता ऋणी है। पीढि़यों का पालन-पोषण करने और वैज्ञानिक एवं आर्थिक प्रगति को गति देने में उनका योगदान हमारे जीवन के हर पहलू में है।

शाह ने आगे कहा-यह गहरी कृतज्ञता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला नीत विकास के ²ष्टिकोण को बढ़ावा देती है, जहां महिलाएं अब केवल प्रगति की साक्षी नहीं हैं। अब वह परिवर्तन लाने वाली हैं और महानता की ओर हमारी यात्रा का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *