सीजफायर के बीच Donald Trump ने Iran को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो हम बमबारी कर देंगे…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी देते हुए कहा कि सीजफायर को अब और आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। डील फेल होने पर सैन्य कार्रवाई कर सकते हैं।

ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ सीजफायर तब तक आगे नहीं बढ़ाया जाएगा, जब तक बुधवार तक कोई दीर्घकालिक समझौता नहीं हो जाता। 

उन्होंने चेतावनी दी कि दबाव बनाने वाले उपाय अभी भी विचाराधीन रहेंगे। इननमें ईरानी बंदरगाहों पर लगातार नाकेबंदी और फिर से बमबारी की संभावना शामिल है।

‘हमें फिर से बम गिराने पड़ेंगे’

‘एयर फोर्स वन’ में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हो सकता है कि मैं इसे आगे न बढ़ाऊं, लेकिन नाकेबंदी जारी रहेगी। तो आपके पास एक नाकेबंदी है और दुर्भाग्य से हमें फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा।”

ईरान ने भी दी ट्रंप को चेतावनी

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने डोनल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखता है, तो तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर देगा।

यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति के उस बयान के कुछ ही समय बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह नाकेबंदी “पूरी ताकत” के साथ जारी रहेगी। इससे पहले ईरान ने कहा था कि संघर्ष-विराम की बाकी अवधि के लिए होर्मुज सभी कमर्शियल जहाजों के लिए “पूरी तरह से खुला” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *