लगातार ईरानी हमलों के बीच इजरायल में बंकर पड़े कम, करीब 30 लाख लोग अस्थायी ठिकानों पर रहने को मजबूर…

एक ओर जहां इजरायली सेना ने ईरान के नेतृत्व और सैन्य बुनियादी ढांचे के खिलाफ बड़ी सफलता हासित की है, वहीं दूसरी ओर जवाबी कार्रवाई में पिछले 24 घंटों के दौरान ईरानी सेना ने लगभग 100 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं।

मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाले सायरनों ने इजरायल के लोगों को सार्वजनिक और निजी बंकरों और घरों में बने सुरक्षित स्थानों में छिपने को मजबूर कर दिया।

इसने इजरायल में छिपने के लिए सुरक्षित स्थानों की कमी को भी उजागर किया, जो दशकों से ईरान के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है।

कितने हैं बंकर?

इजरायल के राज्य नियंत्रक द्वारा जनवरी में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में 30 लाख से अधिक लोग ‘मानक सुरक्षा’ से वंचित स्थानों पर रहते हैं। यह इसे रेखांकित करता है कि अगर ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें उनके घरों के पास गिरती हैं, तो लगभग एक तिहाई इजरायली आबादी कितनी असुरक्षित है।

इजरायल में अरब समुदायों में सुरक्षित स्थानों की कमी विशेष रूप से गंभीर है, जहां कुछ ही कार्यरत सार्वजनिक आश्रय स्थल मौजूद हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 11,775 बंकरों में से केवल 37 ही यहां हैं और उनमें से आठ उपयोग के योग्य नहीं हैं। दक्षिणी इजरायल में बेदुइन समुदाय की एक कार्यकर्ता नेता अतिया अल-असम ने कहा, ”लोग सचमुच खतरे का सामना कर रहे हैं। वे बहुत डरे हुए हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *