इजरायल के जाफा पोर्ट पर आयोजित होने वाला संयुक्त होली-पुरिम समारोह क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण रद कर दिया गया है।
यह कार्यक्रम बुधवार को होना था। ‘रंगों के त्योहार’ होली और रंग-बिरंगे कपड़ों वाले यहूदी त्योहार पुरिम में कई समानताएं हैं।
जाफा पोर्ट पर होली-पुरिम समारोह रद्द
भारतीय यहूदी धरोहर केंद्र के अध्यक्ष रफी भोंकर ने समुदाय के सदस्यों को एक लिखित संचार में बताया, ”जाफा पोर्ट प्राधिकरण ने हमें सूचित किया है कि स्थिति और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों के कारण वे इस सप्ताह के लिए निर्धारित पुरिम-होली कार्यक्रमों को रद कर रहे हैं।”
भारतीय दूतावास के सहयोग से होना था आयोजन
यह कार्यक्रम आइजेएचसी और कोचिन यहूदी धरोहर केंद्र द्वारा इजरायल में भारतीय दूतावास के सहयोग से आयोजित किया जा रहा था।
समारोह का उद्देश्य हिंदू त्योहार होली और यहूदी त्योहार पुरिम के बीच सांस्कृतिक समानताओं को उजागर करना था, जो एक ही समय पर आते हैं।
यह समानता पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल की संसद (कनेस्सेट) के संबोधन में भी उल्लेखित की थी।