डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष दिन प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है।
इसी बीच अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि अमेरिकी सेना ने लगातार नौवीं रात भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमले जारी रखे।
यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।
ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना मकसद
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में इस हमले की जानकारी दी। अमेरिकी सेना ने लिखा कि अमेरिकी सेना ने आज रात 7 बजे (अमेरिकी समय के अनुसार) ईरान पर नए दौर के हमले शुरू किए हैं। यह लगातार नौवीं रात है जब कार्रवाई की गई है।