युद्ध समाप्त करने का संभावित समझौता खटाई में पड़ने के बीच अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है।
अमेरिकी सेना ने सोमवार को ईरान पर हमलों का एक नया दौर शुरू करने की घोषणा की। यह लगातार तीसरी रात है जब अमेरिकी बलों ने ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है।
लगातार तीसरी रात हमलों की पुष्टि करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया पर जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये ताजा हमले शाम 4:45 बजे (20:45 GMT) शुरू हुए।
ये हमले ईरानी बलों को भारी नुकसान पहुंचाना जारी रखेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्दोष नागरिकों तथा वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करना है।
हमलों के मुख्य निशाने
CNN ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ईरान के खिलाफ हो रहे इन अमेरिकी हवाई हमलों में मुख्य रूप से अहम सैन्य संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से तटीय निगरानी प्रणालियां, ड्रोन क्षमताएं और केंद्र, मिसाइल बुनियादी ढांचा पर हमला किया हैं।
बंदरगाहों की नाकेबंदी
वाशिंगटन और तेहरान के बीच जारी इस भारी सैन्य टकराव के बीच, ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने एक अज्ञात सैन्य सूत्र के हवाले से बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी नौसेना ने अमेरिकी दुश्मन के एक शत्रु जहाज पर क्रूज मिसाइलें दागी हैं। हालांकि, इस रिपोर्ट में निशाना बनाए गए जहाज के नाम या हमले से हुए किसी भी प्रकार के नुकसान का कोई विवरण नहीं दिया गया है।