अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज: एक-दूसरे पर भीषण हमले, ट्रंप बोले- ईरान को पूरी तरह तबाह कर देंगे…

होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

शनिवार को रणनीतिक समुद्री मार्ग में एक टैंकर पर कथित ईरानी ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने रविवार को ईरान के 10 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले का दावा किया।

जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने की बात कही।

लगातार दूसरे दिन हुई इस सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के बीच हुए अंतरिम युद्धविराम पर संकट गहरा गया है।

इन्हें युद्धविराम के बाद के सबसे भीषण हमलों में माना जा रहा है। कतर ने बताया कि शनिवार को जिस टैंकर पर हमला हुआ था, उसमें सवार उसके एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। हालांकि, दोहा ने हमले के लिए किसी देश को जिम्मेदार नहीं ठहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *