अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर दिया झटका! PoK को भारत का हिस्सा माना…

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड समझौते को लेकर सहमति बन गई है और दोनों देशों ने आधिकारिक बयान भी साझा किए हैं। इस बीच पाकिस्तान को बहुत बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा माना है, जिसमें पीओके भी शामिल है।

दरअसल, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के ऑफिस ने भारत का एक नक्शा जारी किया है जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है। खास बात यह है कि इसमें पीओके भी शामिल है और कोई अलग सीमांकन भी नहीं है।

नक्शे में क्या है खास?

अमेरिकी ट्रेड डिपार्टमेंट की ओर से जारी इस नक्शे में न तो कोई लाइन ऑफ कंट्रोल दिखाई गई है और न कोई विवादित क्षेत्र है। इसमें साफतौर पर पूरे हिस्से को भारत का दिखाया गया है।

यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रजेंटेटिव (USTR) ने भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर अंतरिम फ्रेमवर्क से जुड़ा एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन, रेड सोरघम, फल आदि) के लिए भारत में नए बाजार खुलने की बात थी।

नक्शे ने खींचा सबका ध्यान

अमेरिका ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रोसेस्ड फलों तक, अमेरिका-भारत एग्रीमेंट अमेरिकी प्रोडक्ट्स के लिए नए मार्केट एक्सेस देगा।’

मगर इस पोस्ट के साथ जारी नक्शे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *