भीषण गर्मी के बीच अमेरिका ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, वॉशिंगटन डीसी में पारा 45 डिग्री…

अमेरिका के पूर्वी तटीय राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी ने 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है।

तेज गर्मी और अत्यधिक आर्द्रता के कारण वाशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाला ‘ग्रेट अमेरिकन स्टेट फेयर’ शुक्रवार को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जबकि कई शहरों में स्वतंत्रता दिवस परेड भी रद कर दी गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, वाशिंगटन डीसी में हीट इंडेक्स 113 डिग्री फॉरेनहाइट (करीब 45 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंचने का अनुमान है।

आयोजकों ने बताया कि लोगों, स्वयंसेवकों, कलाकारों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम को शाम पांच बजे तक बंद रखा गया।

भीषण गर्मी के चलते वर्जीनिया के लीसबर्ग तथा मैरीलैंड के लॉरेल और टकोमा पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस परेड भी रद कर दी गई हैं।

हालांकि अमेरिकी संसद भवन परिसर में होने वाला वार्षिक ‘कैपिटल फोर्थ कॉन्सर्ट’ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

अमेरिकी कैपिटल पुलिस ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी साथ लाने और शरीर में पानी की कमी न होने देने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *