चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका ने किया कब्जा, ईरान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया-कहा जल्द होगा जवाबी कदम…

 ईरान के हजरत खतम अल-अंबिया सैन्य मुख्यालय ने ओमान सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी सैन्य अभियान की पुष्टि की है और जल्द ही जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, बयान में कहा गया है, “आक्रामक अमेरिका ने संघर्ष-विराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री डकैती को अंजाम देते हुए ओमान सागर के जलक्षेत्र में चीन से आ रहे ईरान के एक व्यापारिक जहाज पर हमला किया। 

उसने जहाज पर गोलीबारी की और उस जहाज के डेक पर अपने कई आतंकवादी मरीन सैनिकों को उतारकर उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया।” बयान में जहाज पर कब्जे की पुष्टि भी की गई है।

ईरान ने दी कार्रवाई की चेतावनी

बयान में आगे कहा गया है, “हम चेतावनी देते हैं कि इस्लामिक गणराज्य ईरान के सशस्त्र बल अमेरिकी सेना द्वारा की गई इस सशस्त्र समुद्री डकैती का जल्द ही जवाब देंगे और इसके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेंगे।”

ट्रंप ने क्या कहा?

इससे पहले राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि ओमान की खाड़ी में एक ईरानी मालवाहक जहाज को रोका गया और बाद में उसे जब्त कर लिया गया।

राष्ट्रपति ने कहा कि एक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर यूएसएस स्प्रुअन्स ने उस जहाज को रुकने की साफ चेतावनी दी थी लेकिन जब ईरानी क्रू ने बात नहीं मानी तो इंजन रूम में छेद करके रोक दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *