अमेरिका ने बेनगाजी दूतावास पर हमले के संदिग्ध को किया गिरफ्तार, हमले में 4 कर्मचारियों की मौत…

अमेरिका ने लीबिया के बेनगाजी में अपने वाणिज्य दूतावास पर 2012 में हुए हमले के मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। हमले में उसकी केंद्रीय भूमिका रही।

अमेरिकी अटार्नी जनरल पाम बोंडी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।बोंडी ने बताया कि जुबायर अल-बकौश को अमेरिका लाया गया है और उसे हत्या, आगजनी व आतंकवाद से संबंधित आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

4 अमेरिकी कर्मचारियों की हुई थी मौत

11 सितंबर, 2012 को हुए हमले में चार अमेरिकी कर्मचारियों की मौत हुई थी। शुरू में हमले को विरोध प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया समझा गया था, लेकिन बाद में चरमपंथियों द्वारा जानबूझकर किया गया हमला माना गया था।

इनमें से कुछ अलकायदा से जुड़े थे। जुबायर हमले के मामले में आपराधिक आरोपों का सामना करने वाला तीसरा व्यक्ति है। दो अन्य अहमद अबू और मुस्तफा अल-इमाम जेल की लंबी सजा काट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *