उत्तराखंड के युवा वैज्ञानिक का कमाल, महिला सुरक्षा एप में जोड़ा नया फीचर… अब क्राइम से पहले ही मिलेगा अलर्ट…

 यमकेश्वर ब्लाक के बड्यूण गांव के युवा वैज्ञानिक दीपक बडोनी ने महिला सुरक्षा के लिए नई पहल की है। दो साल की मेहनत के बाद उन्होंने एसओएस (सोस) एप में ऐसा फीचर विकसित किया है, जिससे अपराध होने से पहले ही महिला के परिजनों को अलर्ट मिल सकेगा।

मौजूदा एसओएस एप में संकट के समय महिला को खुद फोन खोलकर अपनी लोकेशन भेजनी पड़ती है। दीपक के विकसित फीचर में घर से निकलते समय फोन में लोकेशन आन करनी होगी। इसके बाद महिला की लाइव लोकेशन ट्रैक होती रहेगी।

 ट्रैक होती रहेगी महिला की लाइव लोकेशन

किसी अनहोनी या अपराध की स्थिति में परिजनों के मोबाइल पर अपने आप नोटिफिकेशन पहुंच जाएगा। वे सतर्क होकर महिला तक पहुंच सकेंगे और अपराध को होने से पहले रोकने में मदद कर सकेंगे। दीपक बडोनी ने बताया कि जल्द ही यह फीचर एसओएस एप में जोड़ दिया जाएगा।

इस पहल को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मुलाकात की। दोनों अध्यक्षों ने उनकी सोच और तकनीकी पहल की सराहना करते हुए फीचर को एप में लांच करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के एक छोटे से गांव के युवा का महिला सुरक्षा के लिए यह प्रयास पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *