ससुराल पक्ष पर क्रूरता का आरोप: पीपीपी युवा नेता की हत्या, गर्भवती पत्नी को गंभीर रूप से घायल किया…

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के युवा विंग के एक नेता की उनके ससुराल वालों ने हत्या कर दी और उनकी गर्भवती पत्नी के हाथ-पैर काटकर दिए।

दंपती ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध अदालत में विवाह कर लिया था। यह घटना रविवार को लाहौर से 200 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के पाकपट्टन शहर में हुई।

पुलिस के अनुसार, पीपीपी युवा विंग पाकपट्टन के अध्यक्ष इस्लाम शाह खग्गा ने पांच महीने पहले अनीला से उसके पिता और भाइयों की इच्छा के विरुद्ध शादी की थी। रविवार को खग्गा की उनके ससुराल वालों ने उनके घर पर बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी जावेद चधार ने बताया कि 12 हथियारबंद लोग घर में घुसे और खग्गा, उनकी पत्नी अनीला, मां अमीना बीबी और पिता रफीक शाह पर बेरहमी से हमला बोल दिया।

कुल्हाड़ियों से अमीना के हाथ-पैर काट दिए। उन्होंने खग्गा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर तीनों को गंभीर रूप से घायल छोड़कर फरार हो गए। उसकी पत्नी गर्भवती है और हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि अदालत में हुई शादी के बाद पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका था। महिला के पिता, भाइयों और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *