Ajit Pawar Funeral LIVE: बारामती में गूंजे ‘अजित दादा अमर रहे’ के नारे, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके कार्यकर्ताओं को इससे गहरा सदमा पहुंचा है। आज अजित पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अजित पवार के अंतिम संस्कार से जुड़ी हर जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…

बेटों ने दी अजित पवार को मुखाग्नि 

पार्थ पवार और जय पवार ने मिलकर पिता अजित पवार की चिता को मुखाग्नि दे दी है। इसी के सात बारामती के राजा कहे जाने वाले अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए।

बारामती विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अजित पवार के अंतिम संस्कार की प्रकिया चल रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, नितिन गडकरी, गोवा के सीएम सांवत, एकनाथ शिंदे, देंवेंद्र फण्डवीस ने अजित पवार को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति के अंतिम संस्कार में शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *