लिंडसे ग्राहम की मौत की खबर के बाद तेहरान में जश्न, ईरान हमले के समर्थन को लेकर रहे थे चर्चा में…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ओर से ईरान पर किए गए हमले का समर्थन करने वाले सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत पर तेहरान में जश्न का माहौल है। वह ईरान को अलग-थलग करने और परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने के बड़े समर्थक थे।

इस बीच, हमशहरी अखबार ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और दूसरे अमेरिकी अधिकारियों की अचानक मौत हो सकती है। ईरान सरकार से जुड़ी समाचार एजेंसी तस्नीम ने कहा, “ग्राहम की मौत हो गई और वे ईरान की बर्बादी की चाहत को अपने साथ ही कब्र में ले गए।” एक सरकारी टीवी के होस्ट ने कहा कि यह खबर इतनी सुखद है कि मैं इसे दो बार पढ़ रहा हूं।

ईरान की सरकारी मीडिया के एक न्यूजरीडर ने ग्राहम की मौत में तेहरान का हाथ होने का इशारा करते हुए कहा, “मैं ईरानी जनता को बधाई देता हूं कि ईरान-विरोधी और युद्ध भड़काने वाले अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम को नरक भेज दिया गया है।”

हमशहरी अखबार ने पहले पन्ने पर एक तस्वीर छापी, जिसमें ट्रंप को लिंडसे ग्राहम की तस्वीर के पास घुटने के बल बैठे दिखाया। तस्वीर के ऊपर हेडलाइन थी, अचानक मौत के लिए तैयार हो जाओ। इंटरनेट मीडिया पर सरकार के समर्थकों ने एक ग्राफिक शेयर किया। इसमें ईरान पर फरवरी में हुए हमले के बाद बदला लेने के लिए चुने गए कई लोगों को दिखाया गया था।

ग्राफ़िक में ग्राहम के चेहरे पर लाल रंग का क्रास का निशान बना था यानी सिर्फ उन्हें ही खत्म किया गया था। इन खबरों ने डोनाल्ड ट्रंप के मेक अमेरिका ग्रेट अगेन समर्थकों के बीच साज़िश की थ्योरी को हवा दी है। कई लोगों ने मौत की जांच की मांग करते हुए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कार्प्स की ओर से उन्हें पहले दी गई जान से मारने की धमकियों का जिक्र किया है।

एओर्टिक डिसेक्शन से ग्राहम की मौत की आशंका

वाशिंगटन डीसी के चीफ मेडिकल एग्जामिनर कार्यालय ने रविवार को बताया कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत आर्टेरियोस्क्लोरोटिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारी के कारण हुए एओर्टिक डिसेक्शन से हुई। एओर्टिक डिसेक्शन एक जानलेवा आपातकालीन स्थिति है, जिसमें शरीर की सबसे बड़ी रक्त वाहिका (एओर्टिक) की भीतरी दीवार में दरार आ जाती है।

कार्यालय ने कहा, “जब तक टाक्सिकोलाजिकल और माइक्रोस्कोपिक टेस्ट पूरे नहीं हो जाते, तब तक डेथ सर्टिफ़िकेट पेंडिंग रहेगा। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के सरकारी दौरे से लौटने के बाद शनिवार शाम ग्राहम ने उनसे फोन पर बात की थी। वह थोड़े थके हुए लग रहे थे, लेकिन बिल्कुल ठीक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *