“इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से आग लगने के बाद DGCA ने इस खास मॉडल पर सभी उड़ानों में रोक लगाई।”…

 रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान में एक पावर बैंक में आग लग गई, हालांकि बड़ी घटना से होने बच गई। वहीं, इस तरह की घटनाओं को देखते हुए डीजीसीए बड़ा फैसला लिया है। डीजीसीए ने अब विमान में खास पावर बैंकों को ले जाने पर रोक लगा दी है।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भारत आने-जाने वाली और घरेलू पैसेंजर तथा कार्गो उड़ानों में एक खास पावरबैंक, MOBIKINS MK-PB-04 को ले जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है।

यह फैसला हाल ही में इस पावरबैंक से जुड़ी आग की घटना और संभावित सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक उड़ान को हैदराबाद की ओर डायवर्ट करना पड़ा था, क्योंकि एक यात्री की पावर बैंक में आग लग गई थी।

डीजीसीए प्रमुख वीर विक्रम यादव के आदेश में कहा गया है कि यात्रियों और एयरलाइंस दोनों को यह सुनिश्चित करना होगा कि MOBIKINS MK-PB-04 पावरबैंक विमान में न ले जाया जाए और न ही ट्रांसपोर्ट किया जाए।

एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे इस मॉडल की पहचान करने और इसे ले जाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाएं। साथ ही सही संचार माध्यमों से यात्रियों तक यह सुरक्षा सलाह पहुंचाएं।

पिछले एक साल में भारत सहित कई देशों ने विमानों में पावरबैंक के इस्तेमाल पर पाबंदियां बढ़ाई हैं, क्योंकि इनमें आग लगने का खतरा रहता है।

पावरबैंक की संख्या और बैटरी क्षमता सीमित करने के अलावा, इन्हें व्यक्तिगत डिवाइस चार्ज करने या विमान की इन-सीट पावर सोर्स से चार्ज करने की भी अनुमति नहीं है। दुनिया भर में व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (पीईडी) और पावरबैंक में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *