बांग्लादेश अब भारत के भगोड़े और विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। मोहम्मद यूनुस की अगुआई वाली अंतरिम सरकार जाकिर नाइक के एक महीने के दौरे को मंजूरी दे दी है।
वह पहली बार बांग्लादेश की यात्रा पर जा रहा है। जानकारी के मुताबिक जाकिर नाइक कि यात्रा के प्रबंधन के लिए अधिकारी लाग दिए गए हैं।
वह 28 नवंबर से 20 दिसंबर तक बांग्लादेश में रहेगा और इस दौरान कई जगहों पर उसके कार्यक्रम रखे गए हैं।
ढाका में 2016 में हुए होली आर्टिसन बेकरी आतंकी हमले के बाद तत्कालीन शेख हसीना सरकार ने जाकिर नाइक और उसके टीवी चैनल पीस टीवी पर बैन लगा दिया था।
बेकरी के अंदर आतंकियों ने 22 लोगों का कत्लेआम कर दिया था जिसमें से 17 विदेशी थे। यह ढाका का पॉश इलाका था और आसपास दूतावास हैं। आतंकियों में कई ऐसे भी थे जो कि संपन्न घरानों से ताल्लुक रखते थे।
ढाका में आतंकी हमले के बाद एक हमलावर ने बताया था कि वह यूट्यूब पर जाकिर नाइक को देखता है और उसके उपदेशों से काफी प्रभावित है। इसके बाद ही नाइक भारत से भाग निकला था।
उसपर भारत में भी भड़काऊ भाषण देने और सौहार्द बिगाड़ने का आरोप है। एनआईए ने उसके खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज किया था। बताया जाता है कि वह इस समय मलेशिया में है। भारत कई बार उसके प्रत्यर्पण की मांग भी कर चुका है।
बीते साल पाकिस्तान ने भी जाकिर नाइक के लिए रेड कार्पेट बिछाया था। उसने पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मुजम्मल इकबाल हाशमी से भी मुलाकात की थी।
इसके अलावा अमेरिका द्वारा घोषित आतंकियों से मीटिंग की। लाहौर की बादशाही मस्जिद में उसने हाशिम को गले से लगाया। इसके बाद उसने डेढ़ लाख लोगों को संबोधित किया।