मनसे के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने हिंदी परीक्षा पर लगाई रोक, मंत्री उदय सामंत ने किया ऐलान…

 महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी अधिकारियों के लिए प्रस्तावित हिंदी भाषा की परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि राजपत्रित और गैर-राजपत्रित अधिकारियों के लिए हिंदी की परीक्षा आयोजित करने के निर्णय पर रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि यह कदम महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के विरोध के बाद उठाया गया है। उदय सामंत ने कहा, परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

हम पता लगाएंगे कि इस परीक्षा की आवश्यकता है या नहीं। भविष्य में यदि हमें लगेगा है कि परीक्षा अनावश्यक है तो हम इसे नहीं आयोजित करने का निर्णय लेंगे।

एमएनएस मुंबई के अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने कहा है कि उनकी पार्टी एमएनएस सरकार द्वारा हिंदी थोपने के फैसले की ¨नदा करती है। देशपांडे ने चेताया दी कि राज्य सरकार परीक्षा केंद्रों के बाहर होने वाली अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *