डीजल-पेट्रोल के बाद अब कमर्शियल LPG सिलेंडर पर भी महंगाई की मार, दिल्ली-कोलकाता में कीमतें बढ़ीं…

डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के बाद आज कमर्शियल एलपीजी के दामों में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है।

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 42 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है।

जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3113.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में यह 53.50 रुपये महंगा होकर 3255.50 रुपये पर पहुंच गया है।

इसके अलावा 5 किलो वाले छोटे एफटीएल सिलेंडर के दाम भी 11 रुपये बढ़ाए गए हैं। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि रेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन होटल, रेस्तरां और शादियों में इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से बाहर खाना-पीना महंगा हो सकता है।

आज से नई कीमतें लागू

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि की दरें आज यानी ही लागू हो गई हैं। दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 42 रुपए बढ़ाए गए हैं।

अब इसकी कीमत 3113.50 रुपए हो गई है। इसके साथ ही, छोटे 5 किलोग्राम वाले एफटीएल सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपए का इजाफा किया गया है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कीमत 821.50 रुपये हो गई है।

वहीं कोलकाता में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे वहां 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3255.50 रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *