सिलीगुड़ी में TMC कार्यालय पर प्रशासन की कार्रवाई, बुलडोजर चलाकर बांध की जमीन कराई खाली…

सिलीगुड़ी में नदी के बांध पर कब्जा कर बनाए गए तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को बुलडोजर चला।

आरोप है कि वार्ड नंबर 47 में पंचनई नदी के बांध पर कब्जा कर इस कार्यालय को बनाया गया था। गुरुवार सुबह से ही भारी पुलिस बल की सुरक्षा में नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि तीन जुलाई को नोटिस जारी कर स्वयं ही कार्यालय हटाने के लिए कहा गया था। समय सीमा समाप्त होने के बाद बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

भाजपा का कहना है कि पांच साल पहले इस कार्यालय का निर्माण हुआ था। उस समय एसडीओ से शिकायत की गई थी और काम रोक दिया गया था। बाद में रातों-रात निर्माण किया गया। तब तृणमूल सरकार में थी। सिलीगुड़ी के मेयर ने इसका उद्घाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *