घरेलू विमानन बाजार में तेजी से बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए अदाणी समूह इंजन मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ) और यात्री विमानों को मालवाहक विमानों में बदलने में प्रवेश की योजना बना रहा है। (पैसेंजर-टू-फ्रेटर या पी2एफ)
हवाई अड्डों के संचालन के अलावा, अडाणी समूह पहले से ही एमआरओ और पायलट प्रशिक्षण के कारोबार में मौजूद है।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी ने बताया कि समूह ने विमानन कारोबार को दो हिस्सों में विभाजित किया है-एक हवाई अड्डा बुनियादी ढांचा और दूसरा विमानन सेवा कारोबार। इसमें रक्षा और नागरिक, दोनों तरह के उपयोग शामिल होंगे।
घरेलू विमानन बाजार में तेजी से बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए अदाणी समूह इंजन मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहाल (एमआरओ) और यात्री विमानों को मालवाहक विमानों में बदलने में प्रवेश की योजना बना रहा है। (पैसेंजर-टू-फ्रेटर या पी2एफ)
हवाई अड्डों के संचालन के अलावा, अडाणी समूह पहले से ही एमआरओ और पायलट प्रशिक्षण के कारोबार में मौजूद है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) के निदेशक जीत अदाणी ने बताया कि समूह ने विमानन कारोबार को दो हिस्सों में विभाजित किया है-एक हवाई अड्डा बुनियादी ढांचा और दूसरा विमानन सेवा कारोबार। इसमें रक्षा और नागरिक, दोनों तरह के उपयोग शामिल होंगे।