ISI से जुड़े कथित फंडिंग रैकेट पर कार्रवाई, एजेंट गिरफ्तार; अवैध धन नेटवर्क चलाने का आरोप…

 राजस्थान पुलिस की सीआईडी (इंटेलिजेंस) ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए फंडिंग नेटवर्क चलाने वाले एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपित रफीक चांद शेख जासूसी गतिविधियों में शामिल लोगों तक आईएसआई की ओर से भेजे जाने वाले रुपये पहुंचा रहा था।

सीआइडी इंटेलिजेंस के अतिरिक्त महानिदेशक प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि जनवरी में जैसलमेर निवासी झाबराराम और असम के डिब्रूगढ़ वायुसेना स्टेशन पर एमटीएस पद पर तैनात सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों पर भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय सूचनाएं आइएसआइ के हैंडलरों तक पहुंचाने का आरोप है।

जांच के दौरान राजफाश हुआ कि आरोपितों को जासूसी के बदले आइएसआइ की ओर से रुपये रफीक ने भेजे थे। इसके बाद सीआइडी ने रफीक से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि वह करीब चार साल से आइएसआइ के एक हैंडलर के संपर्क में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *