कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर किए विरोध-प्रदर्शन के बीच पथराव हो गया था। पथराव में एसीपी समेत कई पुलिकर्मी घायल हो गए थे। अब एसीपी की पत्नी और बच्चों ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है।
दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए दिल्ली पुलिस के एसीपी की पत्नी कहती हैं कि 20 जुलाई की देर रात में जब मेरे पति घायल होकर घर लौटे, तो वह पल मेरे और मेरी दो साल की बेटी दोनों के लिए बहुत दर्दनाक और ट्रॉमेटिक था।
उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ यहां दिल्ली पुलिस के दूसरे परिवार के सदस्य भी हैं।’ उन्होंने कहा कि हम अपनी तकलीफ लोगों के साथ साथ शेयर करना चाहते हैं।