विजय के पार्टी कार्यालय में आगजनी कर फरार हुए आरोपित, छत जली; इलाके में मची अफरातफरी…

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में विजय की पार्टी टीवीके के चुनावी कार्यालय को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना शुक्रवार तड़के हुई।

पुलिस के अनुसार, आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ और केवल कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लगी छप्परनुमा छत जलकर क्षतिग्रस्त हुई। यह कार्यालय श्रीरंगम विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी का कैंपेन सेंटर था।

घटना ऐसे समय में हुई है जब 23 अप्रैल को मतदान हो चुका है और चार मई को मतगणना होनी है, जिससे मामले को लेकर संवेदनशीलता बढ़ गई है। इंटरनेट मीडिया पर दो संदिग्धों के बाइक से भागने का एक सीसीटीवी वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *