एक ही परिवार, अपराध का साम्राज्य और जान की कीमत: मिंग फैमिली की इनसाइड स्टोरी…

म्यांमार में माफियाओं वाला स्कैम सेंटर चलाने वाली मिंग फैमिली के क्रिमिनल गैंग के ग्यारह सदस्यों को चीन ने मौत की सजा दे दी गई। इस बात की जानकारी सरकारी मीडिया के माध्यम से सामने आई।

इन 11 लोगों को अवैध हिरासत, हत्या और धोखाधड़ी जैसे अपराधों का दोषी पाया गया था। इन लोगों को सितंबर में मौत की सजा सुनाई गई।

मिंग फैमिली के बारे में

मिंग परिवार उत्तरी म्यांमार के तथाकथित 4 परिवारों में से एक है। इन पर क्राइम सिंडिकेट्स पर सैकड़ों ऐसे कंपाउंड चलाने का आरोप है, जो वैश्यावृत्ति, इंटरनेट फ्रॉड और ड्रग्स प्रोडक्शन में शामिल है।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके सदस्यों के पास स्थानीय सरकार और म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा से जुड़े मिलिशिया में प्रमुख पद थे। मूल रूप से चीनी मिंग फैमिली म्यांमार के शान स्टेट के स्वायत्त कोकांग क्षेत्र में चीन बॉर्डर के पास बड़े-बड़े स्कैम कंपाउंड चलाता था।

क्यों दी गई फांसी?

  • यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस के मुताबिक, दक्षिण पूर्व एशिया में स्कैम करने वाले गैंग हर साल 43.8 बिलियन डॉलर से ज्यादा की चोरी करते हैं।
  • सालों तक इंटरनेशनल मीडिया का ध्यान इस ओर जाने और ट्रैफिकिंग किए गए स्कैम सेंटर वर्कर्स के रिश्तेदारों की शिकायतों के बाद बीजिंग ने 2023 में स्कैम कंपाउंड्स पर कार्रवाई की।
  • उसी साल नवंबर में चीन ने मिंग फैमिली के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए। इन लोगों पर धोखाधड़ी, हत्या और तस्करी के आरोप लगाए। इतना ही नहीं इन्हें पकड़ने के लिए चीन ने 14 हजार से 70 हजार डॉलर का इनाम भी रखा।
  • झेजियांग प्रांत की वेनझोउ पीपल्स इंटरमीडिएट कोर्ट ने मिंग फैमिली के सिंडिकेट के 16 सदस्यों को 1.4 बिलियन डॉलर से ज्यादा का वित्तीय नुकसान पहुंचाने का दोषी ठहराया।
  • एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत में उनकी भूमिका के लिए भी दोषी पाया गया। इनमें से कुछ चीनी नागरिक थे, जो उन जगहों से भागने की कोशिश कर रहे थे जहां उन्हें जबरदस्ती काम करवाया जा रहा था।
  • जहां 11 लोगों को तुरंत मौत की सजा सुनाई गई, वहीं पांच अन्य को सस्पेंडेड मौत की सजा मिली। दो आरोपियों ने इस फैसले के खिलाफ अपील की और मामला चीन की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम पीपल्स कोर्ट में भेजा गया, जिसने मूल फैसले को बरकरार रखा।
  • इस ग्रुप के हेड और स्टेट पार्लियामेंट के सदस्य मिंग ज्यूचांग ने हिरासत में रहते हुए आत्महत्या कर ली थी। इसके अलावा, उनके बेटे मिंग गुओपिंग और पोती मिंग जेनजेन को भी मौत की सजा दी गई।

मिंग साम्राज्य

मिंग जुचांग के नेतृत्व वाला मिंग परिवार लंबे समय से कोकांग के एक बदनाम कंपाउंड, क्राउचिंग टाइगर विला से जुड़ा हुआ था। चीनी सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी के मुताबिक, अपने चरम पर इस ग्रुप में 10,000 लोग थे जो स्कैम और दूसरे अपराध करते थे।

परिवार ने हजारों लोगों को अच्छी सैलरी वाली नौकरियों का वादा करके फंसाया और फिर उन्हें कैद कर लिया। इनमें ज्यादातर लोग चीन के थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूरों को जबरदस्ती पिग-बुचरिंग जैसे बड़े स्कैम चलाने के लिए मजबूर किया गया, जिसमें वे पीड़ितों का भरोसा जीतने के बाद उन्हें धोखा देते थे। टॉर्चर आम बात थी।

अक्टूबर 2023 में भागने की कथित कोशिश के दौरान गार्ड्स ने क्राउचिंग टाइगर विला में कई चीनी नागरिकों को मार दिया। इस वजह से चीनी अधिकारियों को कार्रवाई करनी पड़ी।

फांसी की सजा का प्रभाव

मिंग परिवार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई म्यांमार में चल रहे स्कैम कंपाउंड के खिलाफ सख्त रुख का संकेत देती है। चीन के विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि बीजिंग जुआ और धोखाधड़ी की बुराई को खत्म करने के लिए कोशिशें जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *